Home » मनोरंजन » अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान

अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान

एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इन दिनों अपनी अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते दिनों ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ गई है. वो 10 साल बाद पति हिमांशु मल्होत्रा से तलाक ले रही हैं. ये भी कहा गया था कि वो पति से अलग रह रही हैं. अमृता ने अब अपनी तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है.

तलाक की खबरों पर भड़की एक्ट्रेस
एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और उनके पति हिमांशु मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी की है, जिसमें उन्होंने तलाक की खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया. एक्ट्रेस ने ये भी वॉर्निंग दी है कि वो अपनी निजी जिंदगी और पति हिमांशु मल्होत्रा के साथ अपनी शादी से जुड़ी गलत खबरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी.

कपल की लीगल टीम की तरफ़ से एक बयान जारी कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है. इसमें सभी को चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि एक्ट्रेस के बारे में इस तरह की बेबुनियाद बातें छापने और शेयर करने से बचें, वरना उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.

बयान में क्या कहा गया?
अमृता और हिमांशु की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- हमारे नोटिस में आया है कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म अमृता खानविलकर और उनकी निजी जिदगी से जुड़ी बातें फैला रहे हैं, जो पूरी तरह बेबुनियाद हैं. ये रिपोर्ट्स उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करती हैं.

‘हालांकि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाता है. लेकिन अगर कोई इस स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल करके अमृता खानविलकर के बारे में गलत बयान, अफवाहें, बिना जांचे-परखे आरोप या झूठी जानकारी छापेगा, शेयर करेगा या फैलाएगा, तो इसे बेहद गंभीरता से लिया जाएगा.’

‘जब भी सबूत मिलेंगे, तो लागू कानूनों के अनुसार ऐसे कंटेंट को बनाने, छापने, शेयर करने या फैलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे सभी मामलों पर नजर रखी जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई के लिए इनके सबूत जुटाए जा रहे हैं.’

अमृता और हिमांशु की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2004 में ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ के सेट पर हुई थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने जनवरी 2015 में शादी करके घर बसा लिया था. दोनों कपल के तौर पर ‘नच बलिये 7’ में भी एक साथ नजर आ चुके हैं.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर