Home » मध्य प्रदेश » ऊधम सिंह को किया नमन, 86वें बलिदान दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ऊधम सिंह को किया नमन, 86वें बलिदान दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्वालियर
 वीर शहीद ऊधम सिंह समन्वय एवं मानव सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष पुरुषोत्तम बनौरिया के नेतृत्व में अमर शहीद ऊधम सिंह का 86वाँ बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रप्रेम, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश क्रीड़ा भारती के श्री गिरीश सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया जी, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल जी, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव जी, मंडल अध्यक्ष श्री आशु श्रीवास जी, श्री प्रवीण भारद्वाज जी, श्री अमर कुटे जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनोल जी तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद मोंगिया जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीद ऊधम सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला।

समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बनौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद ऊधम सिंह का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थितजनों ने शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर