Home » धर्म » जयपुर के 12 वर्षीय छात्र दिवम सारस्वत का साइंस-फिक्शन डेब्यू उपन्यास ‘Stranger from the Stars’ दिल्ली बुक फ़ेयर में

जयपुर के 12 वर्षीय छात्र दिवम सारस्वत का साइंस-फिक्शन डेब्यू उपन्यास ‘Stranger from the Stars’ दिल्ली बुक फ़ेयर में

जयपुर | जयपुर के मानसरोवर एक्सटेंशन क्षेत्र में रहने वाले 12 वर्षीय लेखक दिवम सारस्वत ने कम उम्र में साहित्य जगत में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दिवम अपना पहला डेब्यू उपन्यास ‘Stranger from the Stars’ लेकर दिल्ली बुक फ़ेयर 2026 में पाठकों के बीच आ रहे हैं। यह उपन्यास 10 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली बुक फ़ेयर में हॉल नंबर 5, स्टॉल नंबर 13 पर उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही पुस्तक का विमोचन एवं लेखक हस्ताक्षर कार्यक्रम रविवार, 11 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे, इसी स्टॉल पर आयोजित किया जाएगा।

‘Stranger from the Stars’ लगभग 49,000 शब्दों में लिखा गया एक रोचक साइंस-फिक्शन उपन्यास है, जिसमें रोमांच, कल्पना और हास्य का अनोखा मेल देखने को मिलता है। अंतरिक्ष, रहस्य और साहसिक घटनाओं से भरपूर यह कहानी तेज़ रफ्तार एडवेंचर के साथ-साथ कॉमेडी और मनोरंजक मोड़ों से भी सजी हुई है, जो पाठकों को मुस्कुराते हुए कहानी से जोड़े रखती है।

दिवम सारस्वत वर्तमान में कक्षा 7 के छात्र हैं और वे तरुण ओझा के पुत्र हैं। उन्हें पुस्तकों और पढ़ने की दुनिया से परिचित कराने का श्रेय उनकी दिवंगत नानी, स्वर्गीय श्रीमती उमा सारस्वत को जाता है, जिन्होंने बचपन में ही उनमें किताबों के प्रति प्रेम और जिज्ञासा विकसित की। यही संस्कार आगे चलकर उनके लेखन की नींव बने।

लेखन की शुरुआत दिवम ने मात्र 10 वर्ष की उम्र में कहानियों और कविताओं से की थी। इससे पहले वे एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर तीन पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं—कहानी संग्रह कॉस्मिक कैटास्ट्रॉफी, चिंटूज़ ट्रायम्फ तथा काव्य संग्रह नेचर। अब 12 वर्ष की आयु में उनका यह डेब्यू उपन्यास युवा लेखकों की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

लेखन के अलावा दिवम को वीडियो गेम खेलना, किताबें पढ़ना, इतिहास में रुचि लेना और नए कथानक मोड़ सोचना पसंद है। जयपुर जैसे सांस्कृतिक शहर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर उनकी यह उपलब्धि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है।

स्थान: भारत मंडपम, नई दिल्ली

दिल्ली बुक फ़ेयर अवधि: 10–18 जनवरी 2026

स्टॉल: नंबर 13 | हॉल: नंबर 5

पुस्तक विमोचन व साइनिंग: रविवार, 11 जनवरी 2026 | समय: 1:30 बजे

 

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर