Home » खेल » जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया, जीत कारगिल वीरों को समर्पित

जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया, जीत कारगिल वीरों को समर्पित

ग्लासगो
खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के हिस्से में आया है। रविवार यानी 26 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने एक हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से मात दी। जीत के बाद जादूमणि ने कारगिल के वीरों को याद किया। साथ ही अपने जश्न से पड़ोसी मुल्क को जलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जादूमणि सिंह ने 5-0 से चटाई धूल
जादूमणि सिंह ने ओपनिंग बेल के साथ ही मुकाबले में अपने आप को आगे रखा। शुरुआत में उन्होंने ज्यादा प्रहार करने से परहेज किया। क्योंकि वह सुमामा रहमान के खेल की शैली को परखना चाह रहे थे। एक बार विपक्षी की रेंज और ताकत का अंदाजा होने के बाद जादूमणि ने अपना रुख साफ किया और आक्रमकता से रिंग को जीवित कर दिया। दूसरे राउंड में उनकी स्पीड से पाकिस्तानी बॉक्सर परेशान हो गया, तीसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ी ने मुक्कों की बरसात कर दी। अंत में जजों ने एकमत होकर 5-0 से जादूमणि के हक में फैसला सुनाया।

सेलिब्रेशन से पाकिस्तान को जलाया
आखिरी 13 सेकंड में जादूमणि सिंह ने सिर्फ अपना बचाव किया। फाइनल घंटी बजने के बाद घोषणा हुई कि जजों ने उन्हें विजेता चुन लिया है। इसके बाद पूरा ग्लासगो का SEC सेंटर भारत माता की जय और इंडिया-इंडिया के नारों से गूंज उठा। ये सुनकर जादूमणि ने अपने कान पर हाथ लगाया और इशारा किया कि ओर तेज चिल्लाओ। वहीं जब रेफरी ने विजेता के रूप में उनका हाथ ऊपर उठया तो, सिंह ने उंगली से नीचे की ओर इशारा करते हुए पाकिस्तानी बॉक्सर को चिढ़ाया।

कारगिल के योद्धाओं को समर्पित की जीत
सोने पर सुहागा तब हुआ जब जादूमणि सिंह ने अपनी जीत को कारगिल के वीरों को समर्पित कर दिया। मुकाबले के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी इस जीत को कारगिल के वीरों को समर्पित करता हूं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करके मुझे बहुत अच्छा लगा। क्वार्टर फाइनल में मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतूंगा।’

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर