Home » Uncategorized » झालावाड़ में रिश्वतखोरी का बड़ा पर्दाफाश: महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित दो अधिकारी दस हजार रुपए फंसे रंगे हाथ

झालावाड़ में रिश्वतखोरी का बड़ा पर्दाफाश: महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित दो अधिकारी दस हजार रुपए फंसे रंगे हाथ

झालावाड़ में रिश्वतखोरी का बड़ा पर्दाफाश: महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित दो अधिकारी दस हजार रुपए फंसे रंगे हाथ

 

जयपुर, 04 सितंबर 2025 – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए झालावाड़ में उप निदेशक महिला एवं बाल विकास अधिकारी सत्यनारायण नावरिया और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हरिओम रावत को भ्रष्टाचार के आरोप में दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, एक शिकायत मिलने पर एसीबी ने छापा मारा, जिसमें पता चला कि आरोपियों ने परिवादी के प्राइवेट वाहन से संबंधित भुगतान के लिए अवैध रकम की मांग की थी, साथ ही न देने पर कानूनी कार्यवाही और अनुबंध रद्द करने की धमकी भी दी।

 

एसीबी की त्वरित कार्रवाई में उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार और पुलिस उप अधीक्षक अनिष अहमद की टीम ने आरोपियों को फंसाते हुए भ्रष्टाचार को बेनकाब किया।

 

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता के हित में एसीबी का अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर