Home » राजस्थान » नीमराना में अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा

नीमराना में अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा

राजस्थान में कोटपूतली -बहरोड़ जिले के नीमराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित किए गए करीब आठ लाख रुपये के पटाखों का जखीरा जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना प्रभारी सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने मंगलवार शाम को मोहित गोयल (26) से अवैध पटाखों से भरी 58 पेटियां और तीन प्लास्टिक के कट्टों में भरे पटाखे बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर