Home » देश » पीएम मोदी ने लॉन्च किया नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान

पीएम मोदी ने लॉन्च किया नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को  ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. देश के 1 करोड़ से ज्यादा युवा इस कार्यक्रम में शामिल जुड़ने वाले हैं. यह कार्यक्रम देश भर में 28,000 से ज़्यादा जगहों पर आयोजित किया जा रहा है. इस लॉन्च कार्यक्रम में कई मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी हिस्सा ले रहे हैं.

यह कार्यक्रम 125 से ज़्यादा आध्यात्मिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों, सार्वजनिक संगठनों और औद्योगिक संघों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. इसमें ब्रह्माकुमारीज़, इस्कॉन, चिन्मय मिशन और ऑरोविले के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि ड्रग्स जैसी घातक आदतों से दूर रहें, यही इस अभियान का संकल्प है. उन्होंने कहा, “हमें संकल्प लेना है कि हमारे युवा नशे और ड्रग्स के खतरों को समझें. हर तरह से जागरूक रहें और उससे दूर रहें. इस संकल्प में अब राष्ट्रीय नशामुक्ति अभियान की शुरूआत हुई.”

प्रधानमंत्री ने इस बात की खुशी जताई कि काशी से पिछले साल इस अभियान के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी. उन्होंने कहा, “काशी से इस अभियान का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ इसलिए वैज्ञानिक पद्धता के साथ ही इसमें अध्यात्मिक ऊर्जा भी है. इसमें वह सांस्कृतिक समर्पण भी है जिसने सदियों से नशे को खारिज किया है. यही वजह से है कि देश के 125 से अधिक अध्यात्मिक संगठन देशवासियों के हित के लिए आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं. सामाजिक संगठन, NGO ने इस दिशा में संकल्प लिया. सबने मिलकर काशी डिक्येरेशन के जरिए रोडमैप तैयार किया है.”

उन्होंने आगे कहा, “काशी से उठा वह कल्याणकारी विचार नेशनल प्रोजेक्ट बन गया है. आज से देश भर में नशामुक्त युवा अभियान शुरू हो रहा है. यह अभियान हर युवा वर्ग को जोड़ने वाला है. लाखों युवाओं ने थोड़ी देर पहले नशामुक्ति की शपथ ली है. यह संकल्प आने वाले 100 हफ्ते तक चलेगा. हर रविवार कला, संस्कृति, अध्यात्म और सेवा से जुड़ी गतिविधियां नशामुक्ति का संदेश नए लोगों तक पहुंचेगा. आने वाले 100 रविवार नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम होंगे.”

पीएम ने नशामुक्ति के लिए युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक मां के सपने को चूर-चूर कर देता है, नशा एक बहन को उसके भाई से दूर कर देता हैं. पीएम ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर