Home » मध्य प्रदेश » छत्तीसगढ़ » महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त आज जारी करेंगे CM साय, लाखों महिलाओं के खाते में आएगी राशि

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त आज जारी करेंगे CM साय, लाखों महिलाओं के खाते में आएगी राशि

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण तथा परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। राज्य सरकार प्रत्येक माह हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित कर रही है। आज जारी होने वाली 30वीं किस्त के साथ ही योजना के तहत एक और मासिक भुगतान लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर