Home » Uncategorized » मोदी सरकार का जीएसटी में बड़ा बदलाव, आमजन को मिली राहत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़

मोदी सरकार का जीएसटी में बड़ा बदलाव, आमजन को मिली राहत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़

जयपुर, 04 सितंबर 2025 – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी में किए गए ऐतिहासिक बदलावों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे आम जनता का जीवन आसान होगा और कारोबार में गति आएगी।

राठौड़ ने बताया कि मोदी सरकार ने लक्जरी वस्तुओं पर टैक्स स्लैब बढ़ाने के साथ-साथ जीवनरक्षक दवाइयों, अधिक तापमान वाला दूध, छेना-पनीर, भारतीय ब्रेड, चपाती, पराठा जैसे रोजमर्रा के आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी पूरी तरह से हटा दिया है। यह फैसला खास तौर पर छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी साबित होगा।

उन्होंने कांग्रेस पर भी कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल शब्दों की लीपापोती करती है, जबकि मोदी सरकार ने गरीब और आमजन के लिए ठोस एवं कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के काल में महंगाई दर ज्यादा थी और वैट को 36 प्रतिशत तक बढ़ाया गया था। मोदी सरकार ने इसके विपरीत महंगाई पर नियंत्रण करते हुए इसे काफी कम किया है।

राठौड़ ने कहा, “2014 में भारत की महंगाई दर 9.8 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 2.1 प्रतिशत रह गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगाई बढ़ रही है। नई टैक्स स्लैब लागू होने के बाद महंगाई दर 1 प्रतिशत के करीब भी आ सकती है।”

उन्होंने आगे कहा कि टैक्स कटौती से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मोदी सरकार की लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप नीति से अनुभवी पेशेवरों को उद्योगों में साझेदारी का मौका मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से इस जीएसटी राहत की घोषणा की थी, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में पारित करवा लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर