Home » Uncategorized » योग साधना आश्रम में आयोजित हो रही है संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

योग साधना आश्रम में आयोजित हो रही है संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

जयपुर, 31 अगस्त 2025 – योग साधना आश्रम में भक्ति और ज्ञान से परिपूर्ण संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अमृत वर्षा का आयोजन 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक किया जा रहा है। इस पावन आयोजन की शुरुआत 31 अगस्त, राधाष्टमी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बाजे-गाजे के बीच प्रमुख यजमान और श्रद्धालु शामिल हुए।

 

कलश यात्रा में 21 महिलाएं कलश लेकर चलीं, वहीं मुख्य यजमान श्री राजेन्द्र कुमार व्यास ग्रंथ श्रीमद् भागवत को लेकर श्रद्धा का परिचय देते हुए आगे बढ़े। कार्यक्रम में श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री सियाराम दास जी महाराज, भागवताचार्य पंडित श्री दीपक शास्त्री जी एवं अनेक भक्तजन उपस्थित थे।

 

कथा कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

31 अगस्त (रविवार) – राधाष्टमी पर कलश यात्रा और पहली कथा, पूजन यजमान: व्यास, ओझा एवं गुप्ता परिवार।

 

1 सितम्बर (सोमवार, नवमी) – भगवान पार्वती-शंकर के विवाह प्रसंग के साथ द्वितीय कथा दिवस, यजमान: श्री सोमकांत एवं श्रीमती चंद्रकांता जोशी परिवार।

 

2 सितम्बर (मंगलवार) – बावन भगवान की कथा, यजमान: श्री राजेन्द्र कुमार व्यास परिवार।

 

3 सितम्बर (बुधवार, पदमा एकादशी) – श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं जल झूलनी, यजमान: डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा एवं डॉ. सरोज ओझा।

 

4 सितम्बर (गुरुवार, द्वादशी) – गोवर्धन पूजा एवं 56 भोग, यजमान: श्री बाबू लाल बंसल एवं श्रीमती कस्तूरी बंसल।

 

5 सितम्बर (शुक्रवार, त्रयोदशी) – रुक्मिणी मंगल एवं कन्यादान, यजमान: डॉ. अरविंद ओझा परिवार।

 

6 सितम्बर (शनिवार, चतुर्दशी) – सुदामा चरित्र एवं व्यास पूजन, यजमान: श्री चित्रित कुमार गुप्ता परिवार।

 

कार्यक्रम का समय: प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक।

 

यह आयोजन श्रीमद् भागवत की पुण्य कथा और भक्ति के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने का अद्भुत अवसर प्रदान कर रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर