Home » राजनीतिक » राहुल गांधी पर BJP का बड़ा दांव! नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के लिए संसद में लाएगी प्रस्ताव

राहुल गांधी पर BJP का बड़ा दांव! नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के लिए संसद में लाएगी प्रस्ताव

नई दिल्ली

बीजेपी के निशाने पर एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी है। झारखंड (गोड्डा) से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। दुबे का दावा है कि बीजेपी बहुत जल्द राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के पद से हटाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर सकती है। उनका कहना है कि राहुल गांधी की जवाबदेही तय होना बहुत जरूरी है, क्योंकि 2004 से लेकर 2026 के बीच उन्होंने जो भी विदेश यात्राएं की हैं, उनके बारे में किसी को कोई साफ जानकारी नहीं है।

विदेश दौरों और जॉर्ज सोरोस से रिश्तों पर उठाए सवाल
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो देश, सरकार और संविधान के खिलाफ ही बयानबाजी करते हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि विदेश दौरों के दौरान राहुल किससे मिलते हैं, वहां क्या करते हैं और किस तरह के आंदोलनों को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग की बात होती है, यह सब रहस्य बना हुआ है।

दुबे ने दावा किया कि राहुल गांधी की यात्राओं में अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोग शामिल थे।
उन्होंने 2008 में कांग्रेस और चीन के बीच हुए कथित समझौते का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उस ‘गुप्त डील’ को आज तक जनता के सामने जाहिर क्यों नहीं किया गया?
SIT जांच और देश तोड़ने के साजिश के गंभीर आरोप

बीजेपी सांसद का मानना है कि विपक्ष का नेता जब देश से बाहर जाता है, तो उसे भारत की नीतियों और रुख का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, न कि देश की छवि बिगाड़नी चाहिए।

इसीलिए उन्होंने मांग की है कि साल 2004 से 2026 तक की राहुल गांधी की सभी विदेश यात्राओं, उनके दोस्तों और तमाम गुप्त समझौतों की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए।

राहुल गांधी पर और सख्त हमला बोलते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं और देश को बांटने की साजिशों में शामिल हैं।

किस माहौल में आया यह बयान?
निशिकांत दुबे का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राहुल गांधी खुद संसद में सरकार से तीखे सवाल पूछ रहे हैं। हाल ही में 20 जुलाई को हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई, पेलेट गन के इस्तेमाल और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था। इसी के पलटवार में बीजेपी की तरफ से यह बड़ा हमला किया गया है।

सदन में पहले भी राहुल को घेर चुकी है सरकार
सरकार ने संसद में राहुल गांधी के खिलाफ फरवरी 2026 में लोकसभा में एक सब्सटेंसिव मोशन या गंभीर प्रस्ताव पेश किया था, जबकि इससे पहले अलग-अलग बयानों व भाषणों पर विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव लाने की चेतावनियां या नोटिस दिए गए थे।

बजट सत्र के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ नियम 352(5) और 353 के तहत एक सब्सटेंसिव मोशन पेश किया। इसमें राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने और देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने व चुनाव लड़ने पर रोक की मांग की गई थी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर