Home » मध्य प्रदेश » विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा सांसद डॉ. राजेश मिश्र, कलेक्टर विकास मिश्रा सहित जिले के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय मिश्र एवं जिला सचिव हरिशंकर पाण्डेय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के स्काउट एवं गाइड दल के सदस्य प्रेरणा सिंह, मनीषा साहू, अंश सिंह एवं अरमान शुक्ला ने अतिथियों को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्काउट आंदोलन की सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, भाईचारे एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़कर समाज और राष्ट्र की सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

विश्व स्कार्फ दिवस का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड आंदोलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा सेवा, समर्पण, चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करना है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में सेवा एवं नेतृत्व की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर