Home » Uncategorized » सायपुरा बायपास से लेकर शिकारपुरा तक सड़कें टूटी

सायपुरा बायपास से लेकर शिकारपुरा तक सड़कें टूटी

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मदरामपुरा, सायपुरा बायपास से लेकर शिकारपुरा तक टूटी सड़कें और बड़े-बड़े गड्ढे बारिश के दौरान राहगीरों, वाहन चालकों के लिए हादसों की वजह बन रहे हैं। यहां सीवरेज का काम हुआ था। जिसके बाद मिट्टी-गिट्टी डालकर सड़क का काम किया गया था।

 

यह सड़क दो महीने पहले ही बनाई गई थी, लेकिन शुरुआती बारिश में ही टूटी गई। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। सवा महीने से ज्यादा समय से इस सड़क के हालात खराब हैं। जेडीए ने इन गड्ढों को भरवाकर पेचवर्क करवा दिया गया, इसके बाद भी सड़क टूट गई और इसकी दुर्दशा स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। यहां पर बारिश सीजन में करीब 20 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। जिसके संबंध में अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन इन हालातों में कोई सुधार नहीं किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर