जयपुर। स्वर्ण पथ लिंक रोड व्यापार मंडल की पहली बैठक आज व्यापारियों की भारी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में साफ-सफाई, कचरे की गाड़ी, प्रशासनिक सहयोग, रोड लाइट की समस्या, असामाजिक तत्वों की रोकथाम और दीपावली पर्व पर ग्राहकों की सुविधाओं जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर क्षेत्र की उन्नति और व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर द बाइक क्लिनिक के संचालक प्रीत मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। आनंद ठकरानी (आनंद कबाड़ी) को सचिव, राजेश माथुर (के.के. होम्यो) को महामंत्री, उमेश ढींगरा (पिंकसिटी इलेक्ट्रॉनिक्स) को कोषाध्यक्ष, घनश्याम जी (कामदार किराना स्टोर) को सह-कोषाध्यक्ष, अशोक जी (राजेंद्र टेंट हाउस) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नवल जी (शेखावाटी ढाबा) को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही शोभित गुप्ता (प्राइम स्पोर्ट्स) एवं ललित गुरनानी (गुरनानी मेडिकल) को मंत्री, राहुल पराशर (Own Solar House) को संपर्क प्रमुख, सम्मी जी (गोल्डन ऑटो) को कार्यालय मंत्री, जबकि संरक्षक पद पर प्रकाश शर्मा (कृष्ण बेकर्स) और गोपाल गुप्ता (कोमल मेडिकल) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष चुने जाने पर प्रीत मिश्रा ने कहा, “व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के साथ उनकी सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। व्यापार मंडल केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रहेगा।” वहीं महामंत्री राजेश माथुर ने कहा, “संगठन केवल नाम भर का नहीं होगा, हम क्षेत्र की समस्याओं पर प्रशासन के साथ तालमेल रखते हुए ठोस कदम उठाएंगे।”
बैठक को व्यापारियों ने ऐतिहासिक बताते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी एकजुट होकर स्वर्ण पथ लिंक रोड को और बेहतर व्यापारिक एवं सामाजिक केंद्र बनाने की दिशा में काम करेगी।






