Home » लाइफस्टाइल » हरी मिर्च का हलवा: अनोखी मिठाई का स्वाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी

हरी मिर्च का हलवा: अनोखी मिठाई का स्वाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी

मिठाई में अगर आप हर बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हरी मिर्च का हलवा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. नाम सुनकर यह थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन सही तरीके से बनाने पर इसमें मिर्च का तीखापन लगभग खत्म हो जाता है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. खोया, सूजी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाला यह अनोखा हलवा आप घर पर किसी भी खास मौके पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
50 ग्राम हरी मिर्च (बीज निकालकर लंबाई में चीरी हुई)
1 इंच फिटकरी का टुकड़ा
2 बड़े चम्मच घी
2 बड़े चम्मच सूजी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 कप कद्दूकस किया हुआ खोया (मावा)
4 बड़े चम्मच चीनी
थोड़ा-सा कटा हुआ काजू
थोड़ा-सा कटा हुआ बादाम
थोड़ा-सा कटा हुआ पिस्ता

हरी मिर्च का हलवा कैसे बनाते हैं?
सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें. इसमें फिटकरी और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक उबालें.
अब मिर्च को छान लें और इसी प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं, ताकि मिर्च का तीखापन कम हो जाए.
इसके बाद मिर्च का पानी निकालकर इसे दरदरा पीस लें.
एक नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर करीब 1 मिनट तक भून लें.
अब पिसी हुई हरी मिर्च डालें और 3-4 मिनट तक भूनें.
इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब कद्दूकस किया हुआ खोया और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
जब हलवा पैन छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें.
तैयार हलवे को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से काजू, बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं.
गरमा-गरम या हल्का ठंडा करके सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान
मिर्च के बीज पूरी तरह निकाल दें, इससे तीखापन कम रहेगा.
फिटकरी वाले पानी में 3-4 बार उबालना जरूरी है, तभी हलवा स्वादिष्ट बनेगा.
हलवे को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं, ताकि खोया अच्छी तरह पक जाए और स्वाद बेहतर आए.
अपनी पसंद के अनुसार चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर