जयपुर, 3 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजभवन जाकर राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की।
राज्यपाल श्री बागडे ने अपनी एक वर्ष की कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित ‘अभ्युदय की ओर’ नामक पुस्तक की प्रति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेंट स्वरूप दी। यह पुस्तक राज्यपाल के एक वर्ष के कार्यकाल की महत्वपूर्ण गाथा और कार्यों की झलक प्रस्तुत करती है।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बताया कि “अभ्युदय की ओर” का अर्थ है सर्वकल्याण और समग्र विकास। उन्होंने इस पुस्तक को समाज के उत्थान और सभी वर्गों के समान विकास के लिए समर्पित बताया।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान के समग्र विकास, निरंतर प्रगति और सामाजिक-आर्थिक सुधारों की दिशा में सहयोग को लेकर सकारात्मक संवाद किया।






