जयपुर, 04 सितम्बर 2025 – नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में निर्माण शाखा से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी के साथ अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में वार्डों में प्रगति पर चर्चा की गई और प्रगतिरत विकास कार्यों का विस्तार से जायजा लिया गया। महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करें और किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए किए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लानी जरूरी है और नगर निगम इसे प्राथमिकता के साथ पूरा करे। बैठक में अधिकारियों ने वर्तमान प्रगति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।






