Home » Uncategorized » नगर निगम ग्रेटर ने शुरू किया अंगीकार 2025 अभियान, योजना लाभ के लिए जोन स्तर पर आवेदन चालू

नगर निगम ग्रेटर ने शुरू किया अंगीकार 2025 अभियान, योजना लाभ के लिए जोन स्तर पर आवेदन चालू

जयपुर, 6 सितंबर 2025। नगर निगम ग्रेटर ने 4 सितंबर से अपने सभी जोन कार्यालयों में अंगीकार 2025 अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वनिधि से समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।

नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि यह अभियान सोमवार से शनिवार तक जोन कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक चलेगा। इन शिविरों में नागरिकों को योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी और पात्र आवेदकों से आवेदन भी लिए जाएंगे।

उपायुक्त श्याम जांगिड़ ने विभिन्न जोनों के संपर्क नंबर साझा किए हैं जहां आवेदक योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

मालवीय नगर जोन: 9511500260

मानसरोवर जोन: 9351562862

विद्याधर नगर जोन: 9602403322

सांगानेर जोन: 9829813509

जगतपुरा जोन: 9829099564

मुरलीपुरा जोन: 7877513991

झोटवाड़ा जोन: 9929055350

मुख्यालय: 0141-2740167

पात्र आवेदक निकटतम जोन कार्यालय पर जाकर योजना की जानकारी के साथ आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

नगर निगम ग्रेटर द्वारा इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी है।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर