मॉडल टाउन, जयपुर। मातृशक्ति के सहयोग से मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रीत सधनानी द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदरणीय मां प्रेम भक्ति के दिव्य सत्संग ने श्रद्धालुओं को ईश्वर भक्ति के रंग में रंग दिया।
सत्संग के पश्चात मंदिर परिसर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान रीत सधनानी ने मां प्रेम भक्ति का चुन्नी उड़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें जीतू भाई, लता आसनानी, वंशिका जी, पूनम जी, प्रदीप मालिक एवं मॉडल टाउन पंचायत के प्रतिनिधि शामिल थे। वातावरण भक्तिरस और आनंद से परिपूर्ण रहा।






