Home » देश » गाजियाबाद में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें हुई प्रभावित

गाजियाबाद में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें हुई प्रभावित

उत्तर रेलवे के गाजियाबाद-नयी दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के लदे हुए छह डिब्बे पटरी से उतर गये, जिसके कारण इस रेलखंड पर यातायात प्रभावित हो गया।
इस दुर्घटना के कारण उत्तर रेलवे ने कई ईएमयू और यात्री ट्रेनों को पूर्ण रूप रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा मार्ग परिवर्तित कर दिया है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण 53 ट्रेनें प्रभावित हुई है। इनमें से 24 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है और वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। वहीं 16 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि पांच यात्री ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा आठ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे की टीमें तत्काल मार्ग बहाली कार्य में जुट गईं।
दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने बताया कि अलीगढ़, पलवल और साहिबाबाद की ओर जाने वाली कुछ सेवाओं के संचालन में भी बदलाव किया गया।
वहीं, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में सुविधा हो सके। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्रभावित रेलखंड पर बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और स्थिति सामान्य होते ही नियमित रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
इस दुर्घटना के कारण पूरी तरह और आंशिक रुप से रद्द हुई ट्रेनें निम्नलिखित प्रकार से हैं….
1. ट्रेन संख्या 64437 गाजियाबाद-दिल्ली रद्द
2. ट्रेन संख्या 64402 दिल्ली-साहिबाबाद रद्द
3. ट्रेन संख्या 64411 साहिबाबाद-दिल्ली रद्द
4. ट्रेन संख्या 64408 दिल्ली-गाजियाबाद रद्द
5. ट्रेन संख्या 64423 गाजियाबाद-नयी दिल्ली रद्द
6. ट्रेन संख्या 64430 नयी दिल्ली-गाजियाबाद रह
7. ट्रेन संख्या 64425 गाजियाबाद-नयी दिल्ली रह
8. ट्रेन संख्या 64432 नयी दिल्ली-गाजियाबाद रद्द
9. ट्रेन संख्या 64104 नयी दिल्ली-दनकौर (डीकेडीई) गाजियाबाद से शुरू होगी
10. ट्रेन संख्या 64109 डीकेडीई-एसएसबी गाजियाबाद पर खत्म होगी
11. ट्रेन संख्या 64112 एसएसबी-डीकेडीई गाजियाबाद से शुरू होगी
12. ट्रेन संख्या 64417 गाजियाबाद-दिल्ली रद्द
13. ट्रेन संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ जंक्शन गाजियाबाद से शुरू होगी
14. ट्रेन संख्या 64439 गाजियाबाद-दिल्ली रद्द
15. ट्रेन संख्या 64406 दिल्ली-गाजियाबाद रद्द
16. ट्रेन संख्या 64401 गाजियाबाद-दिल्ली रद्द
17. ट्रेन संख्या 64434 दिल्ली-गाजियाबाद रद्द
18. ट्रेन संख्या 64053 पलवल-गाजियाबाद नई दिल्ली पर खत्म होगी
19. ट्रेन संख्या 64031 गाजियाबाद-साहिबाबाद रद्द
20. ट्रेन संख्या 54474 सहारनपुर-दिल्ली साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली होकर जाएगी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर