Home » मध्य प्रदेश » छत्तीसगढ़ » CG: कार हादसे में दो लोगों की मौत, तखतपुर CMO गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

CG: कार हादसे में दो लोगों की मौत, तखतपुर CMO गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

बिलासपुर.

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में तखतपुर सीएमओ अमरेश सिंह को जरहागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत नहीं मिलने पर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

पुराना कार्यस्थल पथरिया से पार्टी मनाकर लौटते समय तखतपुर सीएमओ ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए 1 अगस्त की इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल था. पुलिस ने तखतपुर सीएमओ की स्कोडा कार की पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से जमानत नहीं मिलने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. दो दिन पूर्व प्रार्थी विश्वनाथ बसोर निवासी शिक्षकनगर पंडरिया ने थाना जरहागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अगस्त को भाभी किरण बसोर अपने साथी के साथ बाइक से ग्राम हरदी शादी पार्टी के ऑर्डर काम से गई हुई थी.

बरेला मेन रोड में गाय के झुंड को देखते हुए बाइक को साइड में खड़ी कर वे खड़े थे. उसी समय मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही कार क्र. सीजी-15, डीएन- 3866 जिसमें सीएमओ (यूएडी) सीजी गर्वनमेंट लिखा था ने तेज गति से एवं लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए गलत दिशा से जोरदार टक्कर मार दी. कार की टक्कर से किरण बसोर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अंजली बसोर व बाइक चालक को गंभीर चोट आने के कारण सिम्स में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान अंजली बसोर की मौत हो गई.

रिपोर्ट पर थाना जरहागांव में धारा 281,125 (ए), 105 बीएनएस के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया. एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में जरहागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच में बात सामने आई कि आरोपी ने अत्यंत तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना की है. पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी की जानकारी एकत्रित कर अमरेश सिंह पिता परमानंद उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 4 महेश्वर कलोनी अंबिकापुर से घटनाकारित वाहन को कर एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर