Home » मध्य प्रदेश » भोपाल के बनतारा रेस्टोरेंट में अवैध शराब का खेल, आबकारी टीम की दबिश में 100 लीटर मदिरा जब्त

भोपाल के बनतारा रेस्टोरेंट में अवैध शराब का खेल, आबकारी टीम की दबिश में 100 लीटर मदिरा जब्त

भोपाल
 राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने का मामला सामने आया है।

आबकारी टीम ने देर रात दबिश देकर करीब 100 बल्क लीटर से ज्यादा विदेशी शराब और बीयर जब्त की। कार्रवाई की भनक लगते ही रेस्टोरेंट संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विदेशी ब्रांड की शराब बरामद
आबकारी अधिकारियों के अनुसार गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट पर छापा मारा।जांच के दौरान रेस्टोरेंट परिसर से विभिन्न ब्रांड की महंगी विदेशी शराब और बीयर कुल 100.14 बल्क लीटर बरामद की गई।

संचालक मौके से फरार
टीम को पता चला कि रेस्टोरेंट संचालक के पास बार संचालन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, इसके बावजूद बार का प्रचार किया जा रहा था और ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी।कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी संचालक मौके से भाग निकला। वहीं मौके पर मिले आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इधर एक अन्य मामले में फरार आरोपी संजय जाट निवासी ग्राम निपानिया जाट को गिरफ्तार किया है।

    बिना लाइसेंस शराब का संग्रहण, बिक्री या परोसने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध बार संचालन और शराब कारोबार में शामिल लोगों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।- वीरेंद्र धाकड़, सहायक आबकारी आयुक्त

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर