Home » मध्य प्रदेश » छत्तीसगढ़ » CG में बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

CG में बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

कोरबा.

जिले के कटघोरा क्षेत्र में सोमवार को सेनानी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बोलेरो में चार लोग सवार थे, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों में सवार कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण बस और बोलेरो को पर्याप्त साइड नहीं मिल सकी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने में जुटे हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर