राजस्थान में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में नांगल गांव स्थित एक क्रेशर पर मंगलवार देर शाम पत्थरों के पाउडर के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेशर पर कार्यरत श्रमिक सुनील कुमार (निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश) अचानक पत्थर के पाउडर ढेर में दब गया। साथी श्रमिकों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी।
बताया जा रहा है कि मृतक सुनील कुमार उत्तर प्रदेश से अलवर आकर क्रेशर पर नौकरी कर रहा था और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






